April 20, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

अडानी पावर की एटॉमिक एनर्जी सेक्टर में एंट्री, स्टॉक में जोरदार तेजी

xr:d:DAFbYgLksRM:96,j:2865990525,t:23041711

पॉवर सेक्टर की प्रमुख कंपनी अडानी पावर अब अपने कारोबार को और आगे बढ़ाते हुए न्यूक्लियर यानी एटॉमिक एनर्जी सेक्टर में कदम रख रही है। कंपनी ने इस दिशा में एक नई सहायक कंपनी (सब्सिडियरी) बनाकर अपने भविष्य के पावर प्रोजेक्ट्स को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर के बाद कंपनी के स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी स्टॉक में बढ़ती नजर आई। इस खबर के बाद, Adani Power Ltd का स्टॉक सोमवार 20 अप्रैल को शानदार तेजी में ट्रेड करता दिखाई दिया। अडानी पावर का स्टॉक करीब 198.50 रुपए के लेवल पर ओपन होने के बाद 3.5% की तेजी के साथ दिन के सबसे ऊंचे लेवल 205.32 रुपए पर पहुंच गया।

अडानी पावर की एटॉमिक एनर्जी सेक्टर में एंट्री
कंपनी ने जानकारी दी कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड ने 13 अप्रैल 2026 को Coastal-Maha Atomic Energy Limited नाम की नई कंपनी को शामिल किया है, जिसका पूरा स्वामित्व अडानी ग्रुप के पास ही रहेगा। इसके बाद 18 अप्रैल 2026 को इस कंपनी का सर्टिफिकेट ऑफ इन्कॉरपोरेशन मिला, जिससे यह आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गई। यह नई कंपनी सीधे अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड के तहत काम करेगी, और यह पूरी तरह अडानी पावर की ही होल्डिंग में है।

नई कंपनी की शुरुआत, पूंजी और स्ट्रक्चर
अडानी पावर ने नई कंपनी की शुरुआत 5,00,000 लाख की अधिकृत पूंजी के साथ की गई है, जिसे 50,000 इक्विटी शेयर में बांटा गया है, जिनकी कीमत 10 रुपए प्रति शेयर है। इन सभी स्टॉक की सब्सक्रिप्शन कैश के जरिए की गई है।

क्या होगा कंपनी का काम ?
Coastal-Maha Atomic Energy Limited का मुख्य काम न्यूक्लियर यानी एटॉमिक स्रोतों से बिजली पैदा करना, उसका ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन करना होगा। इस कंपनी के बनने से साफ हो जाता है कि अडानी पावर अब सिर्फ थर्मल पावर तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि वह नए और आधुनिक ऊर्जा स्रोतों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Adani Power स्टॉक परफॉर्मेंस
अदानी पावर का स्टॉक फिलहाल अपने दिन के हाई लेवल 205 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। पिछले एक माह में स्टॉक ने करीब 34% से अधिक की बढ़त हासिल की है। कंपनी का मार्केट कैप 3,82,608 करोड़ रुपए है।

 

डिस्क्लेमर : यह खबर केवल जानकारी के लिए है। इसे किसी भी स्टॉक में खरीदारी या बिकवाली की सलाह ना समझें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Spread the love