न्यूज पोर्टल https://udaanpublicity.com/ का उपयोग, देखने या एक्सेस करने के लिए आप स्वीकार करते व सहमत हैं कि आप udaanpublicity.com पर उपलब्ध उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति को कानूनी रूप से मानने के लिए बाध्य होंगे। पोर्टल पर उपयोग की शर्तों को किसी भी वक्त परिवर्तन करके संशोधित किया जा सकता है। नई और संशोधित शर्तों के प्रभावी होने के बाद आपके द्वारा पोर्टल या सेवाओं का निरंतर उपयोग यह दर्शाता है कि आप संशोधन की शर्तों से सहमत हैं। यदि आप उपयोग की मौजूदा या संशोधित शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आपको पोर्टल का उपयोग, एक्सेस करने या देखने की आवश्यकता नहीं है। udaanpublicity.com के पास उपयोगकर्ता सामग्री सहित किसी भी सामग्री को संशोधित करने, अपलोड करने और हटाने का अधिकार है।
शिकायतें
न्यूज पोर्टल udaanpublicity.com बौद्धिक संपदा अधिकारों और गोपनीयता से संबंधित मामलों को बहुत गंभीरता से लेता है। यदि आपको पोर्टल का दुरुपयोग, कॉपीराइट का उल्लंघन या डेटा गोपनीयता से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कोई शिकायत है तो आप हमारे मेल आईडी udaanpublicity.in@gmail.com या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। पोर्टल द्वारा विधिक रूप से विवरणों को सत्यापित करने या शिकायतों की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए कृपया अपना नाम, ईमेल पता, भौतिक पता और संपर्क नंबर प्रदान करें।
विवाद संबंधी क्षेत्राधिकार
पोर्टल में उपयोग की शर्तें भारत के कानूनों द्वारा शासित हैं। कोई भी विवाद या शिकायत जो प्रकाशित सामाग्री या कॉपीराइट के संबंध में या उपयोग की इन शर्तों से संबंधित है, भारत के जबलपुर में स्थित उच्च न्यायालय क्षेत्राधिकार के अधीन है।
उपयोग की शर्तें
https://udaanpublicity.com/ पर प्रकाशित सामग्री का इस्तेमाल गैर व्यावसायिक जरूरतों के लिए क्रेडिट यानी साभार देकर किया जा सकता है। udaan publicity की सामग्री का इस्तेमाल जातिवाद, साम्प्रदायिकता, वैमनस्य, फूहड़ता, अश्लीलता और हिंसा फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता। udaan publicity पर प्रकाशित सामग्री या तथ्यों का इस्तेमाल किसी भी समुदाय, संस्था, जाति, धर्म, गुट या विचारधारा को उकसाने के लिए नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री किसी भी तरह से कांट—छांट की हुई या कट—पेस्ट न हो। प्रकाशित सामग्री का इस्तेमाल तभी हो जब वह उसी रूप में हू—ब—हू ली जाए, जैसी वह मूल रूप में उड़ान पोर्टल पर प्रकाशित है।
हमारे लिए लिखें
https://udaanpublicity.com/ लेखकों और स्वतंत्र पत्रकारों के लिए भी उचित मंच प्रदान करता है, आप हमारे लिए सामग्री, वीडियो, लेख, समाचार भेज सकते हैं। लेखन में भाषा और तथ्यों का ध्यान रखते हुए आप हमें अपनी अप्रकाशित सामग्री udaanpublicity.in@gmail.com पर भेजें। किसी विशेष समाचार या स्टोरी आइडिया पर काम करना हो तो हमें मेल करें या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Disclaimer (शेयर बाजार और स्टार्टअप्स के लिए जरूरी सलाह)
शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। https://udaanpublicity.com/ पर प्रकाशित समाचार, लेख या आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए हैं और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। udaanpublicity.com अपने पाठकों और दर्शकों को निवेश और कोई भी वित्तीय फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है। सोचकर, समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें। वित्तीय परिणामों के आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
