नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी को झटका देने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिस ‘AAP’ को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए, अब वह पार्टी ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं। राघव ने कहा है कि AAP के 4 और राज्यसभा सांसद जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इनमें स्वाति मालिवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।
राघव ने कहा था- मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति
राघव ने कहा था, “पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। आज AAP छोड़ने वालों में एक क्रिकेटर, एक पद्मश्री विजेता और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने अपना सब त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी।”
क्या अयोग्य घोषित किए जाएंगे सांसद?
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत, राज्यसभा का कोई सदस्य दलबदल-रोधी अयोग्यता से तभी मुक्त होता है, जब उसकी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय करने पर सहमत हों। AAP के राज्यसभा में फिलहाल 10 सदस्य हैं, उनमें से 7 भाजपा में चले गए हैं। यानी ये पार्टी के कुल सदस्यों के दो तिहाई से ज्यादा है। इस आधार पर राघव समेत भाजपा में जाने वाले सभी सदस्यों की सदस्यता बरकरार रहेगी।
राघव चड्ढा के बारे में जानिए
- 11 नवंबर, 1988 को जन्में चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की हैं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
- वे AAP की स्थापना से ही इससे जुड़े हुए हैं। वे 2015 में दिल्ली में AAP के सबसे युवा कोषाध्यक्ष बने और अगले साल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए गए।
- 2020 में उन्होंने दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक का चुनाव जीता। वे 2022 में सबसे युवा राज्यसभा सांसद बने।

Related Posts
Re-NEET 2026 के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच! एयरफोर्स 18 ठिकानों से उठाएगी पेपर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
Meta AI बना हैकर्स का हथियार? 20 हजार Instagram अकाउंट हैक होने से मचा हड़कंप
शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान, बंगाल में CBI को मिली जांच की खुली छूट