नईदिल्ली.
आप नेता राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी एक लाइन की पोस्ट में यह बताया है कि बीजेपी पंजाबियों के साथ धोखा कर रही है. इसकी वजह यह है कि जिन 7 सांसदों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोड़ी है, उनमें से स्वाती मालीवाल के अलावा अन्य 6 राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल भाजपा ज्वॉइन कर चुके हैं.
बीजेपी पर आप लगा रही सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया. कुछ ही दिन पहले जब अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था, तो बीजेपी ने उसके खिलाफ ईडी की रेड करवाई थी. अब ये लोग उनके ही साथ खड़े हैं.आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह और आप के पांच अन्य राज्य सभा सदस्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. यह घोषणा तब की गई है, जब कुछ दिन पहले आप ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया था.

Related Posts
पंचकूला की 1394 एकड़ भूमि विवाद में नया मोड़, कमिश्नर ने दोबारा सुनवाई के दिए आदेश
लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारंभ, सीएम योगी बोले– किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगा सिस्टम
उत्तर प्रदेश बना पोषण सुधार में देश का अग्रणी राज्य, टेक होम राशन से 1.56 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित