April 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

चलती बस में लगी आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे यात्री, इंदौर-भोपाल हाईवे की घटना

Udaanpublicity

प्रतापगढ़ से सूरत जा रही एक यात्री बस में इंदौर-भोपाल हाईवे पर अचानक आग लग गई। यह हादसा देवास जिले के नेवरी फाटा क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत रोक दिया।

अफरा-तफरी में यात्रियों ने बचाई जान

जैसे ही यात्रियों को आग लगने की जानकारी मिली, बस में हड़कंप मच गया। लोग दरवाजे की ओर भागने लगे, वहीं कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ और टोंकखुर्द से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।

कई राज्यों के यात्री थे बस में

बस में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के यात्री सवार थे। कुछ यात्री प्रयागराज और रीवा से सूरत के लिए यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद नेवरी फाटा से देवास की ओर आने वाले यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।

Spread the love