Screenshot
Storm and rain wreak havoc in UP-Bihar : देश में पिछले 24 घंटे के भीतर मौसम ने अचानक करवट ली, जहां एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही थी, वहीं दूसरी ओर आंधी-बारिश, ओले और बिजली गिरने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। यूपी और बिहार में कुल 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगह पेड़ और दीवारें गिरने से भारी नुकसान हुआ।
यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा असर, 18 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से 13 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे ज्यादा 7 मौतें सुल्तानपुर में दर्ज की गईं। बिहार में भी 5 लोगों की जान गई, जहां पटना में तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं सामने आईं।
मौसम में अचानक बदलाव की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक साथ तीन बड़े सिस्टम सक्रिय हैं—
वेस्टर्न डिस्टरबेंस
ट्रफ लाइन
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी
इनके टकराव से कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में लू का असर जारी है।

Related Posts
MP में होटल एवं उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए दुबई से आएगा प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली में इमारत गिरी : 3 की मौत, कई अभी भी मलबे में दबे
बाढ़ की चपेट में बिहार : गंगा किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण