June 8, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मोहाली में गुटका साहिब की बेअदबी से भड़की संगत, सोहाना एयरपोर्ट रोड पर लगाया जाम

मोहाली.

मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात किसी ने गुटका साहिब की बेअदबी कर उनके अंगों को सड़क किनारे बिखेर दिया। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना से एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड के किनारे गुरुद्वारा माता सुंदरी जी के आसपास सड़क किनारे गुटका साहिब के अंग संगत ने इक्टठा किए है।

इससे रात को संगत में रोष फैल गया। उन्होंने 200 फिट सड़क को जाम कर बंद कर दिया। इसी बीच
मौके पर डीएसपी हरसिमरन सिंह बल पुलिस अधिकारियों सहित पहुंचे। भाजपा नेता संजीव वशिष्ठ को जब इस घटना बारे पता चला तो वे भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा कभी नहीं हुआ, किसी शरारती तत्वों की ओर से लोगों की भावनाओं को भड़काया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की पुलिस को बारीकी से जांच करनी चाहिए जिससे मुख्य आरोपी को पकड़ कर कड़ी सजा दी जा सके। मटौर के गुरजीत ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे गुरुद्वारा साहिब के एक सेवादार को इस घटना बारे पता चला। उसके बाद संगत ने पहले सड़क जाम की और उसके बाद सड़क किनारे गुटका साहिब के अंगों को खोजा। उन्होंने बताया कि गुटका साहिब के कई अंग सड़क किनारे संगत ने खोज कर रूमाला साहिब में जमा किए।

वहां खड़े लोगों ने आशंका जताई की किसी ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां से गुटका साहिब को उठा कर यहां लाकर बेअदबी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संगत को समझाया। डीएसपी ने संगत को इस घटना के आरोपी को पकड़ने का भरोसा जताया।

Spread the love