June 8, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

तीन राज्यों में BJP की जीत का जश्न, हरियाणा में CM सैनी ने कार्यकर्ताओं संग बांटी जलेबियां

लाडवा.

भाजपा को तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत पर मंगलवार को कस्बे के अग्रसेन चौक पर जलेबी बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर चटखारे लिए और गोहाना की जलेबी के घटनाक्रम को लेकर संवाद करते हुए कटाक्ष भी किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए और जलेबी का लुत्फ लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। पार्टी की नीति अंतोदय की रही है, जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है। मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मीडिया को-आर्डिनेटर तुषार सैनी, डाक्टर गणेश दत्त, शिव गुप्ता, गोपी चंद गनगौरी, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा, नरेंद्र सिंघल मौजूद थे।

देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले का 'सेमीफाइनल' माना जा रहा था। परिणामों ने देश की राजनीति की नई दिशा तय कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित किया है, वहीं दक्षिण में कांग्रेस ने पकड़ मजबूत की है।

Spread the love