बंगलूरू
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत दोनों यात्री बाल-बाल बच गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का यह दो-सीटर ट्रेनिंग विमान था। क्रैश से ठीक पहले दोनों यात्री विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। टक्कर के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts
हरियाणा से रफ्तार भरेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन : पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 2.5 रुपए हुआ, डीजल-ATF पर सरकार ने बढ़ाया विन्डफॉल टैक्स
सच्चे श्रद्धा भाव से अर्पित नहीं किया, इसलिए दान चोरी हो गया’, सतीश महाना के बयान पर विवाद