Weather Alert in India : केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून अब कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर बढ़ चला है। वहीं उत्तर भारत में भी मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने कम से कम 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-NCR और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
अगले 24 से 72 घंटों के दौरान देश के 16 राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े अलर्ट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय
फिलहाल हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना समेत कई क्षेत्रों के ऊपर अलग-अलग मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं। वहीं अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 से 7 दिनों तक यह गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Posts
RBI MPC Meeting : रेपो रेट में बदलाव नहीं, दरें 5.25% पर बरकरार, RBI गवर्नर ने दी जानकारी
E85 पेट्रोल की होगी एंट्री, रेगुलर फ्यूल से सस्ता विकल्प; पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत
FPI की वापसी की तैयारी! सरकार हटाएगी बड़ा टैक्स, विदेशी निवेशकों को लुभाने की कवायद तेज