होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास हुए हमलों में जहाज को नुकसान पहुंचा है. वहीं एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद ईरान और अमेरिका के बीच हुए उस समझौते पर फिर सवाल उठने लगे हैं, जिसका मकसद इस अहम समुद्री रूट पर हमलों को रोकना था.
अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर कम से कम दो मिसाइलें दागीं. हमले में दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सोमवार (6 जुलाई) को ये हमले किये गये. अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज में हमले रोकने पर सहमति बनी थी. यह घटना कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक सप्ताह के युद्धविराम समझौते का समय खत्म होने के तुरंत बाद सामने आई, जिससे क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कसा था तंज
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी समझौते का जिक्र करते हुए तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी, क्योंकि हम अच्छे हैं. ट्रंप का इशारा ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की ओर था, जिनकी इस साल युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी. युद्ध फरवरी के अंतिम दिनों में शुरू हुआ था.

Related Posts
अटकलों के बीच सरकार ने दी सफाई…E20 पूरी तरह सुरक्षित, E25 पेट्रोल पर अभी फैसला नहीं
डिफेंस एक्सपोर्ट में बड़ी उपलब्धि : इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइलें देगा भारत
चीन में विनाशकारी तूफान : 8 की मौत, सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा मंडराया