July 14, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। इस हमले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। भारत सरकार ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए राजनयिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाया है।

भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया
भारतीय नाविक की मौत और अन्य क्रू सदस्यों के घायल होने की खबर के बाद, नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में तैनात ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन, मोहम्मद जवाद होसैनी को तलब किया।

Spread the love