ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पदक तालिका में भारत आठवें नंबर पर पहुंच गया है। दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ भारत ने कुल 10 पदक हासिल कर लिए हैं। 26 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 59 मेडल जीतने वाला देश ऑस्ट्रेलिया है।
लोकसभा में आज परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने जरूरत पड़ने पर इससे अधिक समय देने की बात कही है।
जंतर-मंतर पर चले 36 दिन के आंदोलन और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दर्ज सभी एफआईआर वापस नहीं होंगी। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल वे मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो पुलिस या राज्य की ओर से दर्ज किए गए हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में मोहम्मद इरफान और उनके परिवार के सदस्यों से एक विशेष मुलाकात की। मोहम्मद इरफान वही युवा हैं, जो हाल ही में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर चर्चा में आए थे।
भारत के पहले निजी ऑर्बिटल-श्रेणी के रॉकेट विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक पवन चंदाना और नागा भरत डाका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रम-1 मिशन, भारत के निजी स्पेस सेक्टर की प्रगति, नई तकनीकों, दीर्घकालिक रणनीति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
NEET/UG परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR, शिकायत और नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और भविष्य में कोई नई कार्रवाई नहीं करने का भी फैसला लिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई है। इस खतरे से निपटने के लिए CJP ने एक ऑनलाइन वेबसाइट और लीगल एड फंड की शुरुआत की है। कपिल सिब्बल ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
NEET UG पेपर लीक आंदोलन खत्म होने के बाद CJP ने केंद्र सरकार को फिर आंदोलन की चेतावनी दी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR तुरंत वापस लिया जाए और हिरासत में लिए गए छात्रों को फौरन रिहा करने की मांग की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की सफलता के बाद एक और आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग उठने लगी है. E20 जनता पार्टी ने एथनॉल मिले पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान कर दिया है। E20 जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है।
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के आदेश को रद्द कर दिया है। तमिलनाडु की विजय सरकार ने पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। कोर्ट ने इस फैसले को संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन बताया. कहा, अनुकंपा के आधार पर इस तरह नौकरियां देने से गलत नजीर बनेगी।
NEET 2026 प्रश्नपत्र लीक के विरोध में और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोलकाता निकले मार्च के दौरान हिंसा मामले में कोलकाता पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अपराध के घटनाक्रम को दोहराने के लिए नंगे पैर घटनास्थल पर ले जाया गया। हमले के विरोध में पत्रकारों ने कोलकाता में विरोध मार्च निकाला।
Related Posts
अब आ रहे प्लास्टिक नोट : सरकार ने प्लास्टिक के ₹10-₹20 के नोट को दी मंजूरी
E20 विवाद : डीपफेक वीडियो और भ्रामक कंटेंट से प्रतिष्ठा हुई धूमिल! क्या अब मानहानि मुकदमा करेंगे नितिन गडकरी?
गाड़ियों पर न हो एक्सपेरिमेंट : CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा