Udaan Desk. दिल्ली-NCR में लगातार दो दिन की बारिश ने शनिवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दिल्ली, नोएडा और हरियाणा के कई इलाकों में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया. जलभराव के कारण जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लगा और कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए. दिल्ली के ओखला मोड़, कालिंदी कुंज और दिल्ली-कर्नाल रोड समेत कई इलाकों में हालात खराब रहे. नोएडा में भी कई सेक्टरों में पानी जमा रहा. इस बीच IMD ने दिल्ली के लिए दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के दौरान सरिता विहार में 18 वर्षीय युवक के नाले में बहने की घटना ने भी चिंता बढ़ाई है. इस बीच यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है.

Related Posts
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में होगी नई जांच
महाराष्ट्र में ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से लागू होंगे नए रेट
ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते