प्रयागराज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों को संबोधित किया। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को देश की असली शक्ति बताया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम दिखेगा, मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया।
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, देश के नवरत्नों को बेच दिया। एयरपोर्ट पूरा अडानी को दे दिया। आपके डेटा का प्रयोग करके एआई से सारे दरवाजे बंद कर दिए गए। सिस्टम की बात कर रहा हूं। यह सिस्टम कौन चलाता है। डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी है।
राहुल गांधी ने कहा कि, हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं। ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक। विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया।
इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि के छात्रों ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया। कहा कि लाइब्रेरी में बरसात में पानी भर दिया जाता है। किताबें नहीं मिल पाती हैं। कहा जाता है कि लाइब्रेरी में जाओगे तो करंट लग सकता है। विरोध करने पर बाउंसरों से पिटवाया जाता है। फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है।
मंच पर एक युवा ने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए यूपी में पेपर लीक की समस्या पर अपनी बात रखी। युवा ने कहा, जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं।

Related Posts
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे शरद पवार गुट के सांसद, सियासी अटकलें तेज
परिसीमन बिल को अकाली दल की “हां”, सुखबीर बादल बोले-निष्पक्ष हो परिसीमन
हनी ट्रैप में फंसा IAF अफसर, पाकिस्तान भेजा सीक्रेट डेटा