Udaan Desk. शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन बिल को अपना समर्थन दे दिया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में संसद के समक्ष लंबित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।
बादल ने कहा- पार्टी ने भारत सरकार के उस प्रस्ताव का भी खुलकर समर्थन किया, जो सदन के पटल पर रखा गया था और जिसमें सभी राज्यों की संसदीय सीटों में एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की बात कही गई थी। अकाली दल ने इस बात पर विशेष बल दिया कि महिला आरक्षण लागू करने और सीटों के पुनर्गठन (परिसीमन) के कार्य को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए।

Related Posts
मोदी, शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया : राहुल गांधी
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे शरद पवार गुट के सांसद, सियासी अटकलें तेज
हनी ट्रैप में फंसा IAF अफसर, पाकिस्तान भेजा सीक्रेट डेटा