August 8, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे शरद पवार गुट के सांसद, सियासी अटकलें तेज

नईदिल्ली. एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार की एनसीपी के सांसदों के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 8 सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल काफी तेज हो गई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से जुड़े गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी के 8 सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी बात रखेगा। रिपोट् र्स के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सोमवार सुबह 11 बजे संसद स्थित अपने कार्यालय में शरद पवार गुट के सांसदों को मिलने का समय दिया है।

Spread the love