August 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

रांची : सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, वाटर कैनन की बौछार के बीच छात्र करने लगे रेन डांस

Udaan News. झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. आज, 10 अगस्त को छात्र विधानसभा का घेराव करने रांची पहुंच चुके हैं. वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई, जिसमें छात्रों ने रेन डांस किया.

रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति पुष्पा फिल्म के किरदार की शक्ल में पहुंचा. उसके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा. इसी बीच छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया.

Spread the love