August 10, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

खबर वायरल है… इथेनॉल आलोचकों पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा”

Udaan Desk. मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जर्नादन मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने इथेनॉल आलोचकों को निशाने पर लिया है। रीवा हवाई अड्डे पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मंच से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों को कहा शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहींं तो कहां से आएगा। उन्होंने विरोध करने वालों से कहा, “क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा।”

क्या बोले जनार्दन मिश्रा?
मिश्रा ने कहा कि भारत में कच्चे तेल का केवल 20 प्रतिशत उत्पादन होता है, जबकि 80 प्रतिशत आयात होता है। उन्होंने कहा, “इस समय लड़ाई छिड़ी है, होर्मुज बंद है, अब तेल आपूर्ति के लिए 18,000 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में जब मोदी जी कहते हैं कि इथेनॉल 20 प्रतिशत मिला रहे, तो आंदोलन हो रहा कि इथेनॉल नहीं शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं।”

विवादित बयानों से नाता
दरअसल, मिश्रा ने यह पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है, बल्कि उनके बयान और कारनामों की एक लंबी फेहरिस्त है।

सितंबर 2019 में, उन्होंने तत्कालीन रीवा नगर आयुक्त सभाजीत यादव के लिए लोगों को भड़काया था कि अगर वह अधिकारी पैसे मांगने आए तो लोग एक गड्ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दें।

फरवरी 2022 में, रीवा शहर में एक नगरपालिका कार्यक्रम में उन्होंने गंदगी फैलाने वालों को फांसी देने की बात कही थी। ऐसे कई अन्य बयान भी हैं।

 

Spread the love