रायपुर.
छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
प्रदेश में शनिवार के दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्षा के मुख्य आंकड़ों में हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
सिनोप्टिक सिस्टम
गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणीका फैली हुई है।
आज कैसा रहेगा मौसम
रविवार के दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में 29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

Related Posts
बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी
UPSCR में दौड़ेगी हाई-स्पीड रैपिड रेल, कानपुर से अयोध्या सिर्फ 90 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
MP में शक्ति प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर सख्ती, पीएम मोदी की अपील अनसुनी पड़ने पर तलब