ज़्यादातर लोग नया फोन लेते ही सबसे पहले वॉट्सएप (WhatsApp) बैकअप और चैट्स ट्रांसफर करने को लेकर परेशान होते हैं। उन्हें लगता है कि Google Drive बैकअप ही एकमात्र रास्ता है, जबकि अब WhatsApp में Direct Phone-to-Phone Transfer का जादुई विकल्प आ चुका है। इसके जरिए आप बिना Google Drive बैकअप के WhatsApp चैट्स और डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?
बैकअप की झंझट छोड़ें, अपनाएं ये आसान स्टेप्स


- पुराने फोन में सेटिंग्स: सबसे पहले पुराने फोन में WhatsApp खोलें, Corner में 3 डॉट पर क्लिक से Settings पर जाएं और Chats पर टैप करें।
- ट्रांसफर का चुनाव : यहां आपको Transfer Chats का विकल्प दिखेगा, उसे चुनकर Continue कर दें।
- नए फोन में लॉगिन : अब नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और उसी पुराने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- हिस्ट्री का विकल्प : स्क्रीन पर Transfer chat history from old phone दिखाई देगा, बस Continue पर टैप करें।
- QR कोड स्कैन : नए फोन की स्क्रीन पर एक QR Code आएगा। पुराने फोन से इसे स्कैन करते ही आपकी पूरी चैट हिस्ट्री सीधे नए फोन में ट्रांसफर होने लगेगी।
- इस तरीके के बड़े फायदे : इंटरनेट की बचत: इसके लिए बैकअप अपलोड करने या भारी इंटरनेट डेटा की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- ओरिजिनल क्वालिटी : आपकी Photos, Videos और Documents अपनी असली क्वालिटी में ट्रांसफर होते हैं।
- सुरक्षित और सीधा : डेटा क्लाउड पर जाने के बजाय सीधे एक फोन से दूसरे फोन में जाता है।
- ज़रूरी बात : इस प्रक्रिया के दौरान आपके दोनों फोन एक ही WiFi नेटवर्क से कनेक्टेड होने चाहिए।
- निष्कर्ष : अब WhatsApp बदलने में डेटा खोने का डर पूरी तरह खत्म हो गया है, बस आपको सही फीचर की जानकारी होनी चाहिए। सही विकल्प चुनें और समय बचाएं।
(Disclaimer : यह जानकारी सामान्य WhatsApp फीचर जागरूकता (Feature Awareness) के लिए साझा की गई है। यह फीचर आपके WhatsApp वर्जन और फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार अलग हो सकता है। बेहतर अनुभव के लिए दोनों डिवाइसेस का अपडेटेड होना ज़रूरी है।)

Related Posts
कार ड्राइव स्मार्ट सेफ्टी ट्रिक : ये छोटा डिवाइस आपको लाखों के नुकसान से बचाएगा
यह कंटैक्ट बैकअप एप्लिकेशन सुरक्षित रखेंगे मोबाइल नंबर और भी हैं फायदे
Whatsapp से घर बैठे ऐसे करें Aadhar card डाउनलोड, जानिए पूरा प्रोसेस