download aadhar card through whatsapp : अब आप घर बैठे ही व्हाट्सऐप के जरिए भी बहुत ही आसान तरीके से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है। दरअसल, भारत सरकार की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और MyGoV ने आपकी डिजिटल पहचान पाना बेहद आसान बना दिया है। अब आप बैंक केवाईसी, नया सिम या पासपोर्ट के लिए अपना ई-आधार सीधे व्हाट्सऐप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप से आधार कैसे डाउनलोड करें?
इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, साथ ही एक एक्टिव डिजीलॉकर अकाउंट होना जरूरी है। आपको मायगव हेल्पडेस्क का व्हाट्सऐप नंबर (+91-90131-51515) अपने फोन में सेव करना होगा।
ध्यान रखे जरूरी चीजें
शुरू करने से पहले ये चीजें तैयार रखें:
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- एक्टिव डिजीलॉकर अकाउंट
- 12 अंकों का आधार नंबर
व्हाट्सऐप पर आधार डाउनलोड करने के 7 आसान स्टेप
स्टेप 1 : मायगव हेल्पडेस्क नंबर सेव करें
+91-90131-51515 को अपने फोन में सेव करें।
स्टेप 2 : चैट शुरू करें
व्हाट्सऐप खोलें और “Hi”, “Namaste” या “Aadhaar” लिखकर मैसेज भेजें।
स्टेप 3 : डिजीलॉकर सर्विस चुनें
बॉट के जवाब में “DigiLocker Services” विकल्प चुनें।
स्टेप 4 : आधार नंबर डालें
अपना 12 अंकों का आधार नंबर टाइप करके भेजें।
स्टेप 5 : ओटीपी से सत्यापन
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा। उसे चैट में डालें।
स्टेप 6 : “Aadhaar” चुनें
डॉक्यूमेंट की सूची में से “Aadhaar” विकल्प चुनें।
स्टेप 7 : पीडीएफ डाउनलोड करें
आपका ई-आधार पीडीएफ फाइल के रूप में आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार पीडीएफ खोलने का पासवर्ड
फाइल खोलने के लिए पासवर्ड होगा: आपके नाम के पहले 4 अक्षर (कैपिटल में) + जन्म वर्ष
उदाहरण : SUMI1992
इस सेवा के फायदे
- पूरी तरह मुफ्त सेवा
- डिजिटल दस्तावेज कानूनी रूप से मान्य
- अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

Related Posts
इस तरीके से पता लगाएं Aadhaar Card असली है या नकली, जानिए आसान तरीका
फ्री कार AC चेकअप : वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 10% डिस्काउंट, इस कंपनी ने शुरू किया कैंप
Mobile Battery Saver Tips : स्मार्टफोन की बैटरी बचाने के 10 आसान और असरदार उपाय