April 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

PM National Child Award 2026 के लिए नामांकन शुरू। 5 से 18 वर्ष के बच्चे awards.gov.in पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

जानें पात्रता और प्रक्रिया

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष दिया जाता है।

 

किन क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक, यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है:

  • वीरता
  • खेल
  • सामाजिक सेवा
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण
  • कला एवं संस्कृति

पात्रता क्या है?

  1. इस पुरस्कार के लिए वही बच्चे आवेदन कर सकते हैं:
  2. जो भारत के नागरिक हों
  3. जिनकी उम्र 5 से 18 वर्ष के बीच हो (31 जुलाई 2026 तक)

कैसे करें आवेदन?

👉 नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।
👉 https://awards.gov.in
👉 स्व-नामांकन (Self Nomination) भी मान्य
👉 किसी अन्य द्वारा अनुशंसा (Recommendation) भी स्वीकार

आखिरी तारीख याद रखें

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

क्यों है खास यह पुरस्कार?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बड़ा मंच है, जो उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

Spread the love