अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों पर चिंता जताई. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
सोनम वांगचुक की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अपने लिए नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री और देश के 140 करोड़ नागरिकों से अपील करता हूं कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए.” उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, “मुझे पता है कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें डर होगा कि वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी कदम उठा सकते हैं. लेकिन मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह अपना अड़ियल रवैया छोड़े और युवाओं व वांगचुक की चिंताओं को दूर करे.”

Related Posts
संसद का मानसून सत्र : ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान सहित 7 विधेयक पेश करेगी सरकार
NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता टॉपर
एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार