June 11, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

55 की उम्र में रांची की सुलोचना बनी बिजनेसवुमन, आस्ट्रेलिया तक हो रही प्रोडक्ट की सप्लाई

कहते हैं कि जहां चाह है, वहां रहा है। यह बात झारखंड के रांची की रहने वाली सुलोचना पर सटीक बैठती हैं। सुलोचना 55 साल की उम्र में बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। उनके प्रोडक्ट की धूम रांची से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक मची हुई है। अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के दम पर सुलोचन ने हेल्थ ईटिंग कंपनी खड़ी कर दी है। न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, सुलोचना ने मेयोनेज, सॉस जैसी चीजों को बनाने का काम शुरू किया। झारखंड से कोई भी बाहर घूमने जाते हैं तो उनके प्रोडक्ट को थोक के भाव में ले जाते हैं।

सुचोलना की हेल्थईटिंग कंपनी मसाले से लेकर हर्ब, सॉस, चटनी कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है। सुलोचना यह सब वह घर पर ही अपने हाथों से बनाती हैं। इन सभी प्रोडक्ट को बनाने के लिए खुद ही खेती कराती हैं। लोकल 18 से बातचीत करते हुए सुलोचना ने कहा कि वो खुद ही सभी हर्ब की खेती करती हैं। इसमें बेसिल लीफ, चिल्ली, ओरिगैनो जैसी तमाम चीजें उगाई जाती हैं। इससे सॉस या फिर मसाले तैयार करते हैं, तो शुद्धता की एकदम गारंटी होती है

10 लोगों को मिला रोजगार

उनकी फर्म में 10 से ज्यादा लोग काम करते हैं। जिसमें पैकेजिंग, मसालों को पीसना, कूटना जैसे तमाम काम शामिल हैं। यह सब काम सुलोचना अपनी देखरेख में कराती हैं। कंपनी का सालाना टर्नओवर लाखों में पहुंच गया है। सुचोलना का कहना है कि बिजनेस शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती है। जिसमें आपकी रूचि हो, उसे आप कभी भी शुरू कर सकते हैं। इसमें सफलता अवश्य ही मिलेगी।

इन प्रोडक्ट्स की होती है बिक्री

सुलोचना ने बताया कि उनकी फर्म में पिज्जा मसाला, ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स, जैसी चीजें मिलती हैं। इसके अलावा मेयोनेज के सारे फ्लेवर सेजवान चटनी और सॉस, चिली और टोमेटो सॉस भी बनाया जाता है। वहीं ओट्स, मोरिंगा, और कई तरह के चीला पाउडर इन सबकी बिक3ी होती है। ये सारी चीजें बिल्कुल ब्रांडेड की तरह पैकिंग करके दी जाती है।

Spread the love