March 25, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

भोपाल : सेवा और समर्पण के साथ मनाया सीएम का जन्मदिन, बुजुर्गों को भेंट किए उपहार

Oplus_16908288

  • आसरा वृद्धाश्रम में गूंजा सेवा का संदेश, बुजुर्गों के साथ मनाया सीएम का जन्मदिन

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 61वां जन्मदिन राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित आसरा वृद्धाश्रम में सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। यह आयोजन बीजेपी नेता रंजीत सिंह यादव मित्रमंडल के नेतृत्व में कार्यक्रम संरक्षक नारायण यादव (दादा) के मार्गदर्शन में बुजुर्गों के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बुजुर्गों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इसके बाद उन्हें बेडशीट, तौलिया, वस्त्र एवं फ्रूट बास्केट भेंट किए गए। आयोजन का मुख्य आकर्षण बुजुर्गों को ससम्मान बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराना रहा, जिससे पूरे परिसर में आत्मीयता और सेवा का वातावरण बना रहा।

आयोजक रंजीत सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर बुजुर्गों के बीच सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। यह आयोजन केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देने का प्रयास है। हम संकल्प लेते हैं कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे और बुजुर्गों का सम्मान हमेशा बनाए रखेंगे।

मुख्यमंत्री के बड़े भाई संरक्षक नारायण यादव (दादा) उज्जैन, कार्यक्रम मार्गदर्शक चंद्रशेखर यादव (बाबूजी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें कुलदीप सिंह यादव (दादा भाई), राहुल अबोले, राहुल राजपूत, रणजीत सिंह परिहार, दिनेश ठाकुर (बाबा), अमित मीणा, पृथ्वी सिंह यादव, प्रखर कुलश्रेष्ठ (इंदौर), आदित्य यादव सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और समाज में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love