रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति मनोज वास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे।
बस्तर के युवाओं में नवाचार,उद्यमिता और स्वरोजगार में तकनीक आधारित विकास हेतु “ इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन आगामी 4 एवं 5 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान, पीएम ऊषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ किया जाएगा। जिसमें एनआईटी रायपुर,आईआईएम रायपुर,आईआईटी भिलाई, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की भी सहभागिता होगी।

Related Posts
अब कोल्डड्रिंक की तरह मिलेगा ‘नीरा’, ₹60 लीटर में समस्तीपुर के 157 केंद्रों पर होगी बिक्री
नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक झटका, RJD के सोनू ने JDU से छीनी MLC सीट
लघु उद्योग निगम के क्रियाकलापों को व्यापक स्वरूप देकर व्यवसाय और मुनाफा बढ़ाएं : मंत्री काश्यप