भोपाल.
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की सार्थकता बढ़ाएँ।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।

Related Posts
Haryana में बड़ा डेवेलपमेंट प्लान: मानेसर-पलवल हाईवे के पास बसेंगे 5 नए शहर, सिंगापुर जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर
Jalandhar में गर्मी का कहर: 40.2°C पहुंचा पारा, बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
Sachin Tendulkar आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट