Electric vehicles are a better option for fuel savings : पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन की बचत की अपील के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में रुचि देखने को मिल रही है। लोग अब इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं और इसके उपयोग को लेकर इसे विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार चुनना आपके पैसे बचाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। सभी प्रकार के विद्युत वाहन (ईवी) ईंधन की बचत करने, ईंधन की लागत कम करने और वायु गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में सहायक होते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये पेट्रोल या डीजल कारों की तुलना में चलाने में सस्ते होते हैं। इनसे शून्य उत्सर्जन होता है यानी पेट्रोल या डीजल कारों के विपरीत, इनमें कार्बन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड या हानिकारक कण उत्सर्जित करने वाला कोई एग्जॉस्ट पाइप नहीं होता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी की अपील के बाद अब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने के बारे में विचार कर रहे हैं।
साल 2023 से EV का उपयोग कर रहे हैं संत विजय नंदन

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का असर अब समाज के विभिन्न वर्गों में दिखाई देने लगा है। वर्ष 2023 के पूर्व बुधनी विधानसभा (मध्यप्रदेश) प्रत्याशी संत Vijay Nandan ने भी पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग कम करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाना प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में बातचीत के दौरान संत विजय नंदन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और तृतीय विश्व युद्ध जैसी संभावित चुनौतियों को देखते हुए देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर देश की सेना, लड़ाकू विमान और सैन्य वाहनों के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन सुरक्षित रखा जा सके।
संत विजय नंदन ने कहा कि यदि आम नागरिक पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करेंगे तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएंगे, तो यह न केवल राष्ट्र सुरक्षा के लिए सहायक होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नागरिकों से “वर्क फ्रॉम होम” जैसी व्यवस्थाओं को भी बढ़ावा देने की अपील की, जिससे ईंधन की बचत हो सके।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आम जनता के खर्च में भी बड़ी बचत होगी। जनहित में संदेश जारी करते हुए संत विजय नंदन ने सिवनी जिला सहित पूरे मध्य प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रहित और पर्यावरण हित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल वाहनों का मोह छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

Related Posts
बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना को मिला बड़ा बूस्ट: 3606 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 6500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
यूपी में मानसून से पहले बड़ा एक्शन: 49 पंचायत भवन ढहाकर बनाए जाएंगे नए भवन