FREE CAR AC Checkup : देश में गर्मी का मौसम चल रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी में लोग बाहर पेड़ों की छाया या फिर घर में कूलर-पंखा- एसी के नीचे रहना पसंद करते हैं। अगर आप कार से कहीं बाहर जा रहे हैं और कार का एसी काम नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने देशभर में एसी चेक-अप कैंप शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का मकसद ग्राहकों को गर्मी के मौसम में अपने वाहनों के एसी सिस्टम की प्रभावी जांच, बेहतर कूलिंग प्रदर्शन सुनिश्चित करने और सफर को अधिक आरामदायक बनाने में सहायता करना है।
भारत में निसान के 125 अधिकृत सर्विस टचपॉइंट्स पर 15 जून, 2026 तक यह चेक-अप कैंप चलाया जाएगा। ऐसे में निसान (nissan) के सभी ग्राहक कंपनी की वेबसाइट (www.nissan.in) के जरिए आसानी से सर्विस अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यह कैंप निसान के सभी अधिकृत सर्विस वर्कशॉप में चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को कई तरह की सर्विस और डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
10% का मिलेगा फायदा
कंपनी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस कैंप के तहत निसान के प्रशिक्षित पेशेवर लोग 12-पॉइंट्स पर एसी की जांच करेंगे। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि गाड़ी का एसी सिस्टम गर्मियों के लिए तैयार है और सही काम कर रहा है। ग्राहक कॉम्प्लिमेंटरी टॉप वॉश, पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ सर्विस और वैल्यू एडेड सर्विसेज एवं चुनिंदा पेड लेबर चार्ज पर 10 फीसदी तक की छूट जैसे समर ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
इस कैंपेन का लक्ष्य सक्रियता से हर ग्राहक तक पहुंचना और गाड़ी के एसी सिस्टम की समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके जरिए ग्राहकों को ऑथराइज्ड सर्विस वर्कशॉप से रीकनेक्ट करने और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले निसान के सर्विस सपोर्ट का भी अनुभव मिलेगा।
जापान की है निसान कंपनी
जापानी कंपनी निसान भारत में केवल अपनी एक SUV मैग्नाइट बेचती है। इस SUV को पहली बार 2020 के दिसंबर में पेश किया गया था। कड़े कॉम्पटीशन के बावजूद इसने मार्केट में अपनी जगह बना ली। भारत में निसान मैग्नाइट ने लगातार तीसरे साल 30,000 यूनिट से ज्यादा की बिक्री दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक, उसने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 30,146 यूनिट बेचीं, FY 22 में, मैग्नाइट की 32.546 यूनिट बिकीं, जबकि FY21 में 33,905 यूनिट बिकीं थी।

Related Posts
एक करोड़ लोग अगर हफ्ते में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम करें, ₹70,000 करोड़ बचेंगे!
NEET UG 2026 पेपर लीक: 120 प्रश्न मेल, 600 नंबर के सवाल पहले से आउट, केरल तक जुड़े धांधली के तार, 14 गिरफ्तारियां
गलवान शहीद चीनी सैनिकों की प्रतिमाओं से लिपटी मांएं, मदर्स डे पर चीन से आया भावुक वीडियो