Udaan Desk. IT सर्विस देने वाली कंपनी इंफोसिस ने अपने नए CEO और एमडी की घोषणा की है. झारखंड के आशीष कुमार दास को 1 अप्रैल 2027 से कंपनी का नया CEO बनाया जाएगा. आशीष कुमार दास की नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है. आइए, उनकी पास्ट लाइफ और एजुकेशन के बारे में जानते हैं.
कुछ पाने को लेकर हमेशा से जिद्दी थे आशीष दास
प्रभात खबर के अनुसार, आशीष कुमार दास झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले हैं. वे एक साधारण परिवार से आते हैं. 5 भाईयों में सबसे छोटे आशीष हमेशा से पढ़ने-लिखन में काफी अच्छे थे. उनके बड़ा भाई मानस शंकर रंजन दास ने बताया कि आशीष शुरू से मेहनती थे. वे पढ़ने में जिद्दी स्वभाव के थे. हर क्लास में टॉप करते थे.
सरकारी स्कूल से हुई शुरुआत
आशीष दास के लिए इंफोसिस के CEO तक का सफर इतना आसान नहीं था. आशीष ने 12वीं कक्षा में ही अपने पिता को खो दिया. उनकी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई है. प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हासिल की. इसके बाद SS High School Rajnagar और टाटा कॉलेज चाईबासा से पढ़ाई हुई.
IIT Kharagpur से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
दास ने IIT Kharagpur से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम और लंदन बिजनेस स्कूल के सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने वैश्विक नेतृत्व और प्रबंधन से जुड़ी अपनी क्षमता को निखारा.
इंफोसिस को आगे ले जाने का सपना
मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे इंफोसिस में AI के दौर में मजबूत बनाएंगे. इंफोसिस पहले से भी AI के दौर में बेहतरीन स्ट्रैटजी के साथ काम कर रहा है और उनका उद्देश्य है इसे और आगे ले जाना.
31 साल पहले सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में कंपनी से जुड़े थे
आशीष इंफोसिस में लगभग 31 वर्षों से कार्यरत हैं. 1995 में उन्होंने कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रूप में अपना करियर शुरू किया था. बाद में उन्होंने एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी एवं सस्टेनेबिलिटी जैसे फील्ड में लीडरशिप का रोल निभाया. उन्होंने 500 से अधिक ग्लोबल कंपनियों को AI, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन टेक्निक को अपनाने में मदद की है.

Related Posts
पवन ने अंतरिक्ष में भारत को दिया नया आयाम, युवाओं के लिए बने मिसाल
दुनिया के सबसे नन्हे माउंटेन समिटर बने तेघबीर, 6,111 मी. की चोटी पर लहराया तिरंगा
अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बने चिराग