May 15, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

जबलपुर क्रूज हादसा :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

मध्यप्रदेश के जबलपुर बरगी डैम में क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त क्रूज में 29 पर्यटक सवार थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. लोगों के लिए तलाश के लिए तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया. जबलपुर हादसे पर PM मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि नाव पलटने की घटना दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है.

PM मोदी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. जबलपुर बरगी डैम हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया. PMO के मुताबिक मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. हादसे में घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे. इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था. बता दें कि, कल जबलपुर हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी.

Spread the love