नई दिल्ली
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न सिर्फ इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा बल्कि हर महीने 20,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. यह मौका उन युवाओं के लिए बेहद खास है, जो अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़कर सीखना चाहते हैं. इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को केवल किताबी नॉलेज नहीं बल्कि जमीन पर चल रहा प्रैक्टिकल काम करने का भी मौका मिलेगा।
इस इंटर्नशिप के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है. छात्रों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और इच्छुक युवा समय से पहले आवेदन कर दें।
इन छात्रों के लिए है मौका
बता दें कि इंटर्नशिप का यह मौका केवल सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए ही नहीं है. NHAI ने अलग-अलग विषयों के छात्रों के लिए आवेदन खोलें हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, फाइनेंस, लॉ, मैनेजमेंट, कॉमर्स और मास कम्युनिकेशन के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. यह इंटर्नशिप दो महीन की होगी. इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को NHAI के फील्ड ऑफिस और मुख्यालय में तैनात किया जाएगा।
इन प्रोजेक्ट्स पर करना होगा काम
इस इंटर्नशिप में चयनित सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को हाइवे डिजाइन, ट्रैफिक प्लानिंग और निर्माण कार्य की निगरानी से जुड़े काम सिखाए जाएंगे. वहीं, दूसरे सब्जेक्ट वाले छात्रों को डेटा एनालिसिस, आईटी सिस्टम, टोल ऑपरेशन समेत कई कामों में अपनी भागीदारी निभाएंगे.
मिलेगा यह फायदा
इस इंटर्नशिप का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो, हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं. इसके जरिए वह देख सकते हैं कि बड़े स्तर पर किस तरह से काम होता है. इसके साथ ही छात्रों को हर महीने 20 हजार रुपये तक स्पाइपेंड दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसके लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करें .
इसके बाद फॉर्म भरें और उसका प्रिंट निकाल लें.

Related Posts
West Bengal 12th Result 2026 जारी: 91.23% छात्र पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
23 लाख छात्रों पर असर: NEET UG 2026 फिर से कराने का फैसला
सरकारी नौकरी फॉर्म भरते समय होने वाली बड़ी गलतियां