- छोटी आदत, बड़ी बचत : ऊर्जा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है
LPG Saving Tips : ईरान-इजराइल जंग के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में LPG (14.2 Kg) के दाम 913 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ 10 राज्यों में सप्लाई की किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अगर आपका सिलेंडर 30 दिन की जगह 45 दिन चल जाए, तो न सिर्फ आपका बजट सुधर जाएगा, बल्कि किल्लत के इस दौर में आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने गैस सिलेंडर को 10-15 एक्स्ट्रा चला सकते हैं।
उबाल आते ही आंच धीमी करें
उबाल के बाद तेज़ आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ़ गैस ज़्यादा खर्च होती है। धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए।
दाल-चावल भिगोकर ही खाना बनाएं
अक्सर हम दाल या चावल सीधे कुकर में डाल देते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप खाना पकाने से 30 मिनट पहले दाल, चावल या चने को पानी में भिगोकर रख दें, तो इन्हें पकने में 20% कम समय लगता है, जिससे गैस की बचत होती है।
बर्नर की आंच का रंग चेक करें
क्या आपके चूल्हे की आंच पीली या संतरी (Yellow or Orange) दिख रही है? अगर हां, तो समझ लीजिए आपका पैसा हवा में उड़ रहा है। नीली आंच का मतलब है कि गैस पूरी तरह जल रही है। पीली आंच का मतलब है कि बर्नर में गंदगी है और गैस बर्बाद हो रही है। आज ही पुराने टूथब्रश से बर्नर के छेद साफ करें।
बिना ढक्कन के खाना बनाना
खुले बर्तन में खाना पकाने से भाप के साथ गर्मी बाहर निकल जाती है और खाना देर से पकता है। हमेशा बर्तन को ढक्कन (Lid) से ढककर पकाएं। इससे बर्तन के अंदर दबाव बनता है और खाना करीब 30% तेजी से पकता है।
गीले बर्तन सीधे चूल्हे पर न रखें
अक्सर हम बर्तन धोकर सीधे जलते हुए बर्नर पर रख देते हैं। चूल्हा पहले उस बर्तन का पानी सुखाता है और फिर उसे गर्म करना शुरू करता है। बर्तन को पहले साफ कपड़े से पोंछ लें, फिर चूल्हे पर चढ़ाएं। यह सुनने में छोटी बात है, लेकिन महीने भर में यह काफी गैस बचाता है।
प्रेशर कुकर बचाएगा गैस
सब्जी को कढ़ाई में पकाने के बजाय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। प्रेशर कुकर में खाना खुले बर्तन के मुकाबले 4 गुना जल्दी पकता है। कोशिश करें कि ‘वन-पॉट मील’ (जैसे खिचड़ी या पुलाव) ज्यादा बनाएं ताकि गैस बार-बार न जलानी पड़े।
फ्रिज से निकाली चीजें तुरंत न पकाएं
दूध, सब्जी या आटा अगर फ्रिज में रखा है, तो उसे पकाने से कम से कम 1 घंटा पहले बाहर निकाल दें। ठंडी चीजों को गर्म करने में चूल्हे को दोगुना जोर लगाना पड़ता है और गैस की खपत बढ़ जाती है।
छोटे बर्नर का ज्यादा इस्तेमाल
बड़ा बर्नर छोटे बर्नर के मुकाबले 15-20% ज्यादा गैस खाता है, इसलिए अगर जरूरत न हो, तो हमेशा छोटे बर्नर का ही इस्तेमाल करें। साथ ही आंच को हमेशा बर्तन के घेरे के अंदर ही रखें; बर्तन से बाहर निकलती आंच सिर्फ आपके किचन की हवा गर्म करती है, खाना नहीं।

Related Posts
कार ड्राइव स्मार्ट सेफ्टी ट्रिक : ये छोटा डिवाइस आपको लाखों के नुकसान से बचाएगा
Whatsapp से घर बैठे ऐसे करें Aadhar card डाउनलोड, जानिए पूरा प्रोसेस
जिंदगी बदलने वाली 12 सीख, जानिए और बदलिए अपना नजरिया