Lpg vs induction : आजकल मिडिल ईस्ट की टेंशन और गैस की किल्लत की खबरों ने हर किसी को रसोई के बजट को लेकर चिंता में डाल दिया है। आलम यह है कि लोग अब गैस सिलेंडर के भरोसे बैठने के बजाय इंडक्शन (Induction) की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन क्या सच में इंडक्शन पर खाना बनाना गैस से सस्ता पड़ता है? आइए, इस उलझन को आसान भाषा में समझते हैं।
इंडक्शन और गैस: कौन है ज्यादा स्मार्ट?
गैस चूल्हा (LPG) : जब आप गैस जलाते हैं, तो उसकी 60% गर्मी बर्तन के अगल-बगल से निकलकर हवा में बर्बाद हो जाती है। यानी आप 100 रुपए की गैस जलाते हैं, तो सिर्फ 40 रुपए का ही काम होता है।
इंडक्शन (Induction) : यह मैग्नेटिक (Magnetic) फील्ड पर काम करता है। इसमें गर्मी सीधे बर्तन के पेंदे (Bottom) में पैदा होती है। इसकी कार्यक्षमता 90% तक होती है, यानी इसमें बर्बादी नहीं के बराबर है।
जेब पर कितना असर ?
गैस सिलेंडर का महीने का खर्च (14.2 kg) लगभग 913 रुपए, जबकि इंडक्शन (बिजली) लगभग 624 रुपए (78 यूनिट) एवरेज यूनिट रेट 8 रुपए प्रति यूनिट यानी सालाना बचत लगभग 3,500 से 4,000 रुपए तक। हां शुरुआत में थोड़ा खर्चा जरुर है, लेकिन बाद में बचत होगी।
इंडक्शन के लिए दो चीजों पर इन्वेस्ट करना होगा
इंडक्शन चूल्हा : 2,000 से 4,000 रुपए के बीच एक अच्छा मॉडल मिल जाता है।
खास बर्तन : इंडक्शन के लिए फ्लैट बॉटम वाले स्टील या लोहे के बर्तन चाहिए होते हैं।
हालांकि यह खर्च एक बार का है और एक साल के अंदर ही आपकी गैस की बचत से यह पैसा वसूल हो जाता है। इसके अलावा, इंडक्शन पर खाना बनाने से रसोई में गर्मी कम लगती है और सफाई करना भी बेहद आसान है।
रेस्टोरेंट वाले क्यों नहीं बदल रहे ?
घर के लिए तो इंडक्शन बेस्ट है, लेकिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट के लिए यह थोड़ा मुश्किल सौदा है।
- बिजली का लोड : रेस्टोरेंट में बहुत ज्यादा खाना बनता है, जिसके लिए भारी-भरकम बिजली कनेक्शन (High Tension) चाहिए, जो काफी महंगा पड़ता है।
- महंगे चूल्हे : कमर्शियल ग्रेड का एक इंडक्शन सेटअप लगाने में ही करीब 3.5 लाख रुपए तक का खर्चा आ सकता है।
- बैकअप की समस्या : अगर बिजली चली गई, तो इतने भारी लोड के लिए जनरेटर चलाना बहुत महंगा पड़ता है। इसलिए होटल वाले अभी भी गैस को ही बेहतर मानते हैं।
अगर आप एक आम परिवार हैं और गैस की बढ़ती कीमतों या किल्लत से बचना चाहते हैं, तो इंडक्शन एक बेहतरीन और बेस्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपके पैसे बचाएगा, बल्कि खाना बनाने के अनुभव को भी मॉडर्न बना देगा।

Related Posts
कार ड्राइव स्मार्ट सेफ्टी ट्रिक : ये छोटा डिवाइस आपको लाखों के नुकसान से बचाएगा
Whatsapp से घर बैठे ऐसे करें Aadhar card डाउनलोड, जानिए पूरा प्रोसेस
जिंदगी बदलने वाली 12 सीख, जानिए और बदलिए अपना नजरिया