MP Board Result 2026 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड का रिजल्ट कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित करेगा. मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में सुबह 11 बजे आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे.

16 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस साल भारी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार स्टूडेंट्स 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे. पूरे राज्य में करीब 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
मिलेगा रिचेकिंग का मौका
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा और तय शुल्क जमा करना होगा. कॉपियों की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही फाइनल माने जाएंगे.री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट आमतौर पर मई 2026 में जारी किया जाता है.
आइए पिछले पांच सालों के डेटा पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों ने कैसा प्रदर्शन किया है.
MP Board Result : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड
2021 : साल 2021में कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं थी. बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया और इतिहास में पहली बार 100% छात्र पास घोषित किए गए. न कोई फेल हुआ और न ही कोई सप्लीमेंट्री आई.
2022 : कोरोना के बाद जब दोबारा ऑफलाइन एग्जाम हुआ, तो उसका असर रिजल्ट पर साफ दिखा. 12वीं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा (72.72%), लेकिन 10वीं के छात्र का पास प्रतिशत गिरकर 59.54% हो गया.
2023 : 2023 में 10वीं क्लास का रिजल्ट 63.29% तक गया, लेकिन 12वीं का रिजल्ट गिरकर 55.28% पर आ गया. यह पिछले कुछ सालों का सबसे कम पास प्रतिशत था
2024 : 2024 में एक बार फिर 10वीं का रिजल्ट गिरकर 58.10% पर आ गया. हालांकि, 12वीं में सुधार हुआ और रिजल्ट 64.48% रहा. इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की की थी.
2025 : पिछले साल यानी 2025 का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा. 10वीं का रिजल्ट 76.22% तक गया है. वहीं 12वीं में भी सुधार हुआ और 74.48% छात्र सफल रहे.
इन वेबसाइट पर चेक करें MP Board Result
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
कैसे चेक करें MP Board 10th-12th रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होम पेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

Related Posts
करौली कलेक्ट्रेट में कोर्ट की कार्रवाई, अधिकारी की कुर्सी तक कुर्क
रायपुर : यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
17 देशों के 43 प्रतिनिधि होंगे शामिल, विधायी प्रक्रिया का अध्ययन