May 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन के परखच्चे उड़े; 24 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत और 50 लोग घायल हो गए. घटना दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुई, जो बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका रेलवे ट्रैक पर किया गया था और निशाना उस मालगाड़ी को बनाया गया, जो क्वेटा के कैंटोनमेंट इलाके से निकल रही थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी एक ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि दो डब्बे पलट गए. रेल ट्रैक के पास खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और पास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. यह हादसा क्वेटा स्टेशन के चमन फाटक के पास हुआ.

यह हमला बीएलए के मजीद ब्रिगेड ने किया. फिदायीन हमले द्वारा किए गए इस अटैक में उस ट्रेन को निशाना बनाया गया, जो क्वेटा कैंट से सैनिकों को ले जा रही थी. सोशल मीडिया एक्स पर बलोच विद्रोहियों से संबंध रखने वाले एक अकाउंट bahott_baloch ने दावा किया कि उन तीन बोगियों में ही सैनिक थे और उन्हें सिटी की तरफ ले जाया जा रहा था.

Spread the love