नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के संबोधन से पहले ही सदन में हंगामा हो गया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए डोकलाम का जिक्र किया और कहा कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुस रही। चीन के टैंक भारतीय सीमा के पास पहुंचे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान का विरोध किया।
अमित शाह ने जताई आपत्ति
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल के बयान पर कडी आपत्ति जताई। राजनाथ सिंह ने भी राहुल के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्य बात कर रहे हैं, बिना छपी किताब का सदन में जिक्र करना गलत है।
सत्ता पक्ष के नेताओं ने एतराज जताते हुए कहा कि, राहुल गांधी बिना प्रामाणिकता के बात ना करें। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल का समर्थन किया। अखिलेश ने कहा कि चीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है, चीन से सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि, राहुल को नरवने की किताब का बयान पढ़ने दिया जाए।

Related Posts
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई