भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा की। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। आपके लोन का ब्याज स्थिर रहेगा।
गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं लेकिन आरबीआई की बैठक में रेपो रेट को अनचेंज रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 पॉइंट की दर कटौती की थी, हालांकि, पिछले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय MPC ने बुधवार, 3 जून को अपनी तीन दिवसीय पॉलिसी बैठक शुरू की और आज इस पर फैसला आ चुका है। इस बार आरबीआई के सामने कच्चे तेल की कीमतें, रुपए में गिरावट और महंगाई बढ़ने का खतरा जैसी चुनौतियां हैं।

Related Posts
RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, EMI पर फिलहाल नहीं पड़ेगा असर
मौसम अलर्ट : 16 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि, सतर्क रहने की सलाह
E85 पेट्रोल की होगी एंट्री, रेगुलर फ्यूल से सस्ता विकल्प; पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत