नईदिल्ली
रेलवे में नौकरी करने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब युवा आफिशियल वेबसाइट पर जाकर नौ मार्च तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेद प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
यह कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदनः
ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीसः
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें खुद अप्लाईः
आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ग्रुप-डी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइन नंबर आदि को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।

Related Posts
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती
UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी
सेना में जाने का सपना? भोपाल में 1 से 12 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा