April 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

 लखनऊ 

उत्तर प्रदेश होमगार्ड की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। एडमिट कार्ड 22, 23 और 24 अप्रैल को जारी होंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को अलग-अलग पालियों में किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि से पहले किसी भी अन्य परीक्षा दिन के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा से पहले जारी हुई थी सिटी स्लिपः
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड पहले ही 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की सूचना जारी कर चुका है। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देशः उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते तैयारी पूरी कर लें।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ध्यान रखें और उसी दिन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपी होमगार्ड भर्ती का प्रवेश पत्र ऐसे डाउनलोड करेंः
यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026 यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम तिथि से काफी पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। होमपेज पर, "यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026" के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

अपने खाते तक पहुंचनें के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। लॉग इन करने के बाद, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जायें।

Spread the love