भीलवाड़ा
लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली. भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर गांव से टिठोडी गांव तक 7 किलोमीटर की यात्रा की. ग्रामीणों ने भी खूब पुष्प वर्षा की. भात यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसान परिवार ने पुरानी परंपरा को निभाया. बहन के घर पहुंचकर 11 लाख का मायरा भरा.
"बहन को पिता की कमी महसूस न हो"
किसान मुकेश जाट ने कहा कि पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. उन्होंने यही कोशिश की कि बहन को कभी पिता की कमी महसूस न हो, जो भी किया है, वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने और बहन के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए किया है.
"हमारी पुरानी परंपराएं ही असली पहचान"
उन्होंने कहा, "हमारी पुरानी परंपराएं ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मैंने उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया है." बदलते आधुनिक दौर में जहां एक ओर परंपराओं को जिंदा रखा, वहीं भाई ने 11 लाख रुपये का भात भरा. पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए मायरा भरने की परंपरा को पुनर्जीवत किया.
मुकेश जाट की पत्नी माया पंचायत प्रशासक हैं. पिता के निधन के बाद भाई की अनूठी भात शोभायात्रा को देखकर बहन भी भावुक हो गई. नाचते-गाते हुए करीब 7 किलोमीटर का सफर तय किया.

Related Posts
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान : 10 हजार छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी दिल्ली सरकार
86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को हरी झंडी, 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता
जो अकलियत पर जुल्म करते हैं, उनकी सरकार का पतन करीब होता है: काजी-ए-शहर