पंचकूला.
शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। नाकों पर पुलिस मुस्तैद रहती है और लाइट प्वॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे नजर रखते हैं। ऐसे में हर महीने हजारों चालान हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में कुल 87,618 चालान किए गए थे।
2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 91,709 पहुंच गया। इस वर्ष की बात करें तो 31 मार्च तक 11,750 चालान किए गए हैं। इनमें 7,819 सीसीटीवी कैमरों के जरिये और 3,928 ऑफलाइन चालान हुए।
इन चालानों की संख्या और बढ़ सकती है, अगर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हों। शहर में 473 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर अप्रैल में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, कैमरों को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए थे।
वर्ष 2026 में मार्च महीने तक हुए चालान का आंकड़ा
महीना सीसीटीवी आफलाइन कुल
जनवरी 4192 1564 5756
फरवरी 1249 1317 2566
मार्च 2378 1047 3428

Related Posts
दिल्ली की पानी संकट योजना पर संकट, लखवार-रेणुका-किशाऊ डैम प्रोजेक्ट में देरी
लुधियाना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 450 म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों का ट्रांजैक्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव, अवमानना याचिका पर सुनवाई टली, 26 मई को अगली तारीख