चंडीगढ़.
पंजाब में पिछले दस दिनों से साफ मौसम के बाद अब बदलाव आने वाला है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।
बीते 24 घंटे की बात करें तो शुक्रवार को रूपनगर व फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक था। चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना व मोहाली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.3 से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अमृतसर, होशियारपुर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों पर पड़ सकता है, जिससे बूंदाबांदी से लेकर हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।

Related Posts
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 21-23 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट, खजुराहो में तापमान 43 डिग्री के करीब
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: अब कभी भी दर्ज कर सकेंगे शिकायत, जारी होगा CM हेल्पलाइन नंबर
पश्चिम चंपारण बनेगा पावर हब: कोल इंडिया लगाएगी 500 मेगावॉट का सोलर प्लांट