चैत्र नवरात्र व्रत की फलाहार बनाने की संपूर्ण विधि, जानिए 15 आसान और झटपट बनने वाले फलाहार की रेसिपी, इनका उपयोग आप किसी भी व्रत के दौरान कर सकते हैं।
1. साबूदाना खिचड़ी
सामग्री : साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक, घी
विधि : साबूदाना 4–5 घंटे भिगो दें। कढ़ाई में घी गर्म करके जीरा, मूंगफली और हरी मिर्च डालें। फिर कटे हुए आलू डालकर भूनें। अंत में साबूदाना और सेंधा नमक डालकर 5–7 मिनट हल्का चलाएं।
2. साबूदाना वड़ा
सामग्री : साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक
विधि : साबूदाना भिगोकर आलू व मूंगफली के साथ मिलाएं। इसमें मिर्च व नमक डालकर गोल वड़े बनाएं। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
3. सामक चावल की खिचड़ी
सामग्री : सामक चावल, आलू, जीरा, घी, सेंधा नमक
विधि : घी में जीरा डालकर आलू भूनें। सामक चावल डालकर मिलाएं और पानी डालें। ढककर 10 मिनट तक पकाएं।
4. सामक चावल पुलाव
सामग्री : सामक चावल, व्रत योग्य सब्जियाँ, जीरा, घी, सेंधा नमक
विधि : घी में जीरा व सब्जियाँ भूनें। सामक चावल डालकर पानी डालें और पुलाव की तरह पकाएं।
5. कुट्टू के आटे की पूरी
सामग्री : कुट्टू का आटा, उबला आलू, सेंधा नमक
विधि : आटे में आलू मिलाकर गूंथ लें। छोटी पूरियाँ बेलकर गरम तेल में तलें।
6. कुट्टू का चीला
सामग्री : कुट्टू का आटा, पानी, हरी मिर्च, सेंधा नमक
विधि : आटे का पतला घोल बनाएं। तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेकें।
7. सिंघाड़े का हलवा
सामग्री : सिंघाड़े का आटा, घी, चीनी, पानी
विधि : घी में आटा सुनहरा होने तक भूनें। पानी व चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
8. सिंघाड़े की पूरी
सामग्री : सिंघाड़े का आटा, उबला आलू, सेंधा नमक
विधि : आटा गूंथकर पूरियाँ बेलें और तेल में तलें।
9. आलू की व्रत वाली सब्जी
सामग्री : उबले आलू, जीरा, हरी मिर्च, सेंधा नमक, घी
विधि : घी में जीरा व मिर्च भूनें। आलू डालकर हल्का चलाएं और नमक डालकर 5 मिनट पकाएं।
10. शकरकंद चाट
सामग्री : उबली शकरकंद, नींबू, सेंधा नमक, काली मिर्च
विधि : शकरकंद काटकर उसमें नींबू रस, नमक व मिर्च डालकर मिलाएं।
11. फलाहारी सलाद
सामग्री : सेब, केला, पपीता, अनार, शहद
विधि : सभी फल काटकर एक बाउल में मिलाएं। ऊपर से शहद डालें।
12. दही और मखाना
सामग्री : दही, मखाना, सेंधा नमक
विधि : मखाना घी में हल्का भून लें। दही में मिलाकर नमक डालें।
13. मखाने की खीर
सामग्री : मखाना, दूध, चीनी, इलायची
विधि : मखाना भूनकर दूध में उबालें। चीनी व इलायची डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
14. राजगिरा लड्डू
सामग्री : राजगिरा, गुड़, घी
विधि : गुड़ पिघलाकर उसमें राजगिरा मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें।
15. नारियल पानी व फल
सामग्री : नारियल पानी, ताजे फल
विधि : फल काटकर नारियल पानी के साथ सेवन करें।
नोट : यहां व्रत पर आधारित फलाहार तैयार करने की सामान्य जानकारी दी गई है। आप अपने खान-पान, अपनी पसंद और अपने स्वास्थ्य के हिसाब से सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। यह जानकारी आपको अच्छी और उपयोगी लगी हो तो परिचितों को जरूर शेयर करें।

Related Posts
हाथों की खूबसूरती बनाए रखने के ये 6 नुस्खे
फूल भी करते हैं दवा का काम, इन रोगों में ये हैं रामबाण
क्या सिरदर्द आपका दिन बर्बाद कर रहा है? ये नैचुरल ट्रिक्स ट्राय करें और पाएं राहत!