गुरदासपुर.
भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाली 113 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप को लेने आए तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी बसंतर के क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद सतर्क हुए जवानों ने अपनी पैनी निगाह बनाए रखी। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में भेजी गई करीब 7 किलोग्राम हेरोइन को लेने पहुंचे तीन भारतीय तस्करों को बीएसएफ ने मौके पर दबोच लिया। बीएसएफ ने गिरफ्तार किए गए तस्करों और जब्त की गई हेरोइन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया है।

Related Posts
आदर्श नगर के रूप में विकसित होगा अयोध्या नगर : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट
जन-आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार की प्रतिबद्धता : राज्यमंत्री कृष्णा गौर