Best Investment Plan for Girl : आज के समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए बच्चों, खासकर बेटियों के भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो गया है। पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चों के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना हर माता-पिता का सपना होता है। अगर आप भी अपनी लाड़ली के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न वाला निवेश ढूंढ रहे हैं, तो ये तीन विकल्प आपके काम आ सकते हैं। हर माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता होती है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए हर माता-पिता को चिंता होती है कि वह आने वाले समय में अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी का खर्चा कैसे उठाएंगे।
इसके लिए माता-पिता अपनी बेटी के बचपन से ही निवेश करना शुरू कर देते हैं, जिससे बेटी के बड़े होने पर वह अच्छा फंड इकट्ठा कर सकें। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए निवेश करने के लिए एक बेस्ट स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है. आज हम आपको निवेश के ऐसे ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं, जहां निवेश कर आप अपनी बेटी के लिए अच्छा फंड बना सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय विकल्प माना जाती है। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर नियमित निवेश कर सकते हैं। सरकार की ओर से इस पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ मिलता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए लंबे समय तक निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो, यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेटी के 21 साल पूरे होने पर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है। जिससे पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड है सुरक्षित निवेश का विकल्प
लंबी अवधि में सुरक्षित तरीके से फंड तैयार करने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इस योजना में आप 15 साल की अवधि में एक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश की सुविधा मिलती है और मैच्योरिटी के बाद चाहे तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
ULIP में निवेश और बीमा का डबल फायदा
अगर आप ऐसा विकल्प चाहते हैं, जहां निवेश के साथ बीमा का लाभ भी मिले, तो यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें जमा की गई रकम का एक हिस्सा बीमा कवर के लिए इस्तेमाल होता है। वहीं बाकी पैसा शेयर बाजार या डेट फंड में लगाया जाता है। जिससे आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस योजना में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और इसके साथ ही आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी हासिल कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड SIP
म्यूचुअल फंड SIP भी एक बेस्ट ऑप्शन है, जहां आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। यहां आपको हर महीने एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करनी होगी। लंबे समय तक निवेश कर आप यहां काफी अच्छा फंड बना सकते हैं।

Related Posts
शेयर बाजार में आज बड़ा उछाल, सेंसेक्स में 1000 अंकों की बढ़त, निफ्टी 22850 के करीब!
ट्रंप की धमकी का असर: खुलते ही बाजार में 8 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1800 अंक लुढ़का
खुलते ही धराशायी हुआ बाजार, सेंसेक्स 1800 अंक गिरा, निफ्टी 23,000 के नीचे