March 31, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

झारखंड के पलामू और गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान महावीर जयंती

पलामू
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर और गिरीडीह जिले में जैन समाज ने 24वें तीर्थकंर भगवान महावीर की जयंती को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. महावीर जयंती के मौके पर मेदिनीनगर और गिरिडीह में जैन समाज द्वारा शोभा यात्राएं निकाली गईं. शोभायात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

मेदिनीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती
मेदिनीनगर में भगवान महावीर ने अनुयायियों ने सुबह में जैन मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना किया. सजे हुए रथ पर भगवान महावीर को विराजमान किया गया. इसके बाद बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुआ. मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने भगवान महावीर की पूजा आरती करने के बाद शोभा यात्रा रवाना किया. मेयर ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होगा और मानव जीवन का कल्याण होगा.

शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर शहर थाना रोड, गीता भवन, शहीद भगत सिंह चौक, सतार सेठ चौक सहित और निर्धारित रास्तों से होते हुए वापस हुआ.
शोभायात्रा के पूरे होने के बाद भगवान महावीर की पूजा आरती की गई. शोभायात्रा के दौरान अनुयायियों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों और संदेशों को बताया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रौशन कुमार, जैन समाज के सरस जैन, सुभाष जैन, मनोज पहाड़िया, सुभाष चंद्र जैन, रोहित जैन सहित काफी संख्या में अनुयायी शामिल रहे.

गिरिडीह में गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
गिरिडीह में भी महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली. बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई. गाजे-बाजे के साथ भगवान महावरी को पालकी पर बैठाकर शोभा यात्रा निकाली. यह शोभा यात्रा शहर के टुंडी रोड, गद्दी मोहल्ला होते हुए वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई.

शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों ने कहा कि भगवान महावीर ने पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को जियो और जीने दो का उपदेश दिया है. उन्होनें कहा कि विश्व कल्याण के लिए 24वें
तीर्थकंर भगवान महावीर ने जन्म लिया था.
महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सेठी अध्यक्ष ,अशोक पांड्या,अजय सेठी, अजय जैन, धीरज जैन, राजन जैन, राकेश जैन, सरोज सेठी, हेमलता सेठी और अन्य ने भूमिका निभाई.

Spread the love