पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा नौसेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्मृतिचिन्ह भेंट किए
भोपाल
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मार्चमें सेवानिवृत्तनौकर्मचारियों कोपुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा नेमंगलवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने सभी को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्नस्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंसहॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशकआदर्श कटियार, अनिल कुमार, आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद,पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक तरूण नायक एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्तमानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रामनिवास यादव, कार्यवाहक सहायक अधीक्षक प्रशासन शाखा दिनेश पाटिल, कार्यवाहक सूबेदार (एम) एससीआरबी चन्द्रप्रकाश शर्मा, कार्यवाहक सूबेदार (एम) शिकायत शाखा महेश जयसिंघानी, कार्यवाहक आंकिक/सूबेदार (एम) प्रबंध शाखा प्रकाश तोलानी, सहायक उप निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा विजय सिंह ठाकुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा श्रीमती शोभा शर्मा, प्रधान आरक्षक एससीआरबी गणपत राव शिन्दे तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अजाक शाखा शिवशंकर भदौरिया को पुलिस मुख्यालय परिवार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Related Posts
महेंद्रगढ़ में बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और गाड़ियों में जमकर हुई तोड़फोड़
फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान, ग्रीन एक्सप्रेसवे से 35 मिनट में पूरी होगी दूरी
चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, क्लर्क और स्टेनो के 257 पदों पर बंपर भर्ती