- लगभग 83 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा वार्ड 53 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाते हुए नागरिकों का जीवनस्तर बेहतर बना रही है।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम में गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 53 में 35 लाख रुपये की लागत से हरिवंश विहार में बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने ओम नगर में 10 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री ने शंकराचार्य नगर पार्क में बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों का भूमिपूजन किया, इस पर लगभग 7 लाख रुपए की लागत आएगी। गणेश पार्क संत आसाराम नगर में 10 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। सागर रॉयल होम्स में एक्यूप्रेशर थेरेपी टाइल्स लगाने के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत 4 लाख रुपए है। वार्ड स्थित दीपक नगर में 8 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन बुधवार को राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया। उन्होंने पुर्वासा नगर के रहवासियों को भी सौगात दी। यहां स्थित संगरीला पार्क में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जाएगा।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मोनिका ठाकुर, श्रीमती शीला पाटीदार, प्रताप वारे, जितेंद्र शुक्ला, रामबाबू पाटीदार, प्रताप सिंह बैंस, किशोर पटेल, धर्मेंद्र पाटीदार, ओमप्रकाश चौरसिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts
दशरथ तलवार, नागिनी के स्वर्ण से कर्नाटक की बढ़त मजबूत; छत्तीसगढ़ को एक रजत और एक कांस्य
सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री साय
राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, बिहार में बीजेपी चलाएगी सत्ता की स्टेयरिंग, कांग्रेस के बागी विधायकों पर टिकी नजरें